फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Over ten million rupees, siphoned off through cyber fraud, were transacted via three 'mule' accounts.

Bulandshahar News: तीन म्यूल खातों में एक करोड़ से अधिक की साइबर ठगी की रकम का हुआ लेनदेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अलग-अलग बैंक की शाखाओं में पंजीकृत तीन म्यूल खातों में एक करोड़ से अधिक की साइबर ठगी की रकम का लेनदेन का मामला प्रकाश में आया है। तीनों खाते एक ही युवक के नाम पर पंजीकृत थे। तीनों खातों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी शिकायत दर्ज कराई गई थी। एसआई की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीनों खातों सीज करा दिया।
विज्ञापन

एसपी क्राइम नरेश कुमार के बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर मिली शिकायतों के आधार पर बुलंदशहर में संचालित संदिग्ध म्यूल बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक के खातों का परीक्षण किया गया। उक्त खाते मालागढ़ काजीपुरा जनपद बुलंदशहर निवासी अभिषेक कुमार के नाम पर संचालित पाए गए।
विज्ञापन

जांच के दौरान प्रकाश में आया कि आरोपी के एसबीआई खाते के खिलाफ दिल्ली, आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और तेलंगाना से कुल 12 शिकायतें दर्ज हैं। यूनियन बैंक के खाते के विरुद्ध केरल, कर्नाटक, पंजाब से पांच शिकायत दर्ज हैं। यूको बैंक के खाते के खिलाफ आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब से तीन शिकायत दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी शिकायतों में पीड़ितों के साथ ऑनलाइन माध्यमों से निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर साइबर धोखाधड़ी की गई थी। इन बैंक खातों से जुड़ा मोबाइल नंबर जनपद बुलंदशहर में ही सक्रिय था और बहुत कम समय में तीनों खातों में साइबर ठगी की एक करोड़ से अधिक की राशि को ट्रांसफर और निकाला गया। एसआई की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed