फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   विवाहिता से गैंगरेप में 46 दिन बाद केस

विवाहिता से गैंगरेप में 46 दिन बाद केस

Tue, 30 Apr 2019 05:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता से गैंगरेप में 46 दिन बाद केस
विवाहिता से गैंगरेप में 46 दिन बाद केस
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 मार्च को हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। तमंचे के दम पर महिला से सामूहिक दुराचार किए जाने के एक मामले में सोमवार को 46 दिन बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। अदालत के निर्देश पर एफआईआर लिखने के बाद घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि 14 मार्च 2019 को वह घर पर अकेली थी। परिवार के सदस्य कहीं बाहर गए थे। तभी पड़ोसी तीन लोग दीवार फांदकर भीतर घुस आए। कनपटी पर तमंचा सटाकर तीनों ने दुराचार किया। विरोध करने पर लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मानें तो घटना की शिकायत तभी उसने स्थानीय पुलिस से की थी। पर, पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर सोमवार को पुलिस तीनों दरिंदों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। इसके बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed