{"_id":"5c5338abbdec224bff2417c8","slug":"121548957867-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने फोड़ा साली का सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म में नाकाम दरिंदे ने फोड़ा साली का सिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार सुबह छेड़खानी का विरोध करने पर युवक ने रिश्ते की साली का सिर फोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र की एक युवती की बहन पिपरी इलाके में ब्याही है। युवती की मानें तो इन दिनों उसकी बहन की तबीयत खराब चल रही है। ऐसे में वह देखभाल करने करीब 10 दिन पहले बहन के घर गई थी। पीड़िता का कहना है कि गुरुवार सुबह सूनसान कमरे में अकेला पाकर बहन के देवर ने उसे दबोच लिया और बलात्कार का प्रयास करने लगा। विरोध करने पर डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जिससे सिर फट गया। चीख-पुकार पर जुटे परिजनों ने दखल देकर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित युवती ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने एफआईआर लिखकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।