फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   उमरवल में हो रहा बालू का अवैध खनन, केस दर्ज

उमरवल में हो रहा बालू का अवैध खनन, केस दर्ज

Mon, 03 Dec 2018 12:37 AM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
उमरवल में हो रहा बालू का अवैध खनन, केस दर्ज
मंझनपुर। यमुना नदी के उमरवल घाट पर धड़ल्ले से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। इसकी शिकायत दो दिन पहले डीएम से की गई थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस ने छापा मारा तो माफिया फरार हो गए। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लोधौर चौकी प्रभारी ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चायल क्षेत्र में यमुना नदी के कई घाटों पर बालू का अवैध खनन खुलेआम कराया जा रहा है। चर्चा है कि पुलिस के इशारे पर ही हफ्तेभर पहले सीज किए गए ओवरलोड बालू लदे दो ट्रक पिपरी कोतवाली से गायब कर दिए गए थे। दो दिन पहले किसी ने फोन करके डीएम मनीष कुमार वर्मा को उमरवल घाट पर बालू का अवैध खनन होने की बात बताई। इसे लेकर जिलाधिकारी गंभीर हो गए। उनके निर्देश पर शनिवार को पिपरी पुलिस ने घाट पर छापा मारा। अवैध खनन की बात सही निकली। पुलिस को देखते ही माफिया फरार हो गए। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। लोधौर चौकी प्रभारी आदित्य कुमार ने केस दर्ज करा दिया है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि माफिया की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed