{"_id":"5bec1ab8bdec226d0679d8f0","slug":"121542199992-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 25 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 25 हजार रुपये
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 25 हजार रुपये
मंझनपुर (ब्यूरो)। चरवा कोतवाली क्षेत्र के लोकीपुर गांव में रहने वाले एक युवक का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने 25 हजार रुपया उड़ा दिया। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
लोकीपुर निवासी सर्वेश कुमार त्रिपाठी पुत्र अवधेश किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि सोमवार शाम वह रुपया निकालने स्थानीय बाजार स्थित एटीएम बूथ गया था। सर्वेश के मुताबिक बूथ में एक युवक पहले से खड़ा था। तकनीकी दिक्कतों से पैसा नहीं निकल रहा था। इस पर शातिर युवक ने रुपया निकालने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लिया। थोड़ी देर बाद उसने 25 हजार रुपया पार कर दिया। मोबाइल पर धन निकासी का संदेश आते ही सर्वेश के होश उड़ गए। मंगलवार को उसने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।