फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दलित किशोरी से रेप का प्रयास करने में महीने भर बाद केस

दलित किशोरी से रेप का प्रयास करने में महीने भर बाद केस

Tue, 16 Oct 2018 12:41 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
दलित किशोरी से रेप का प्रयास करने में महीने भर बाद केस
मंझनपुर। दलित किशेारी से घर में घुसकर रेप का प्रयास किए जाने के एक मामले में रविवार को नगर कोतवाली पुलिस ने महीने भर बाद केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक दलित महिला ने बताया कि सात सितंबर 2018 को उसकी बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांदकर भीतर घुस गया। कनपटी पर तमंचा सटाकर उसने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई की। चीख-पुकार पर लोगों को आते देख कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक घटना से तभी स्थानीय पुलिस को अवगत करा दिया गया था। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान पीड़ित महिला ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रविवार शाम एससीएसटी व छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया। मामले में नगर कोतवाल अजीत कुमार पांडेय का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed