फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खनवारी ग्राम प्रधान सस्पेंड, सचिव भी घेरे में

खनवारी ग्राम प्रधान सस्पेंड, सचिव भी घेरे में

Thu, 28 Jun 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खनवारी ग्राम प्रधान सस्पेंड, सचिव भी घेरे में
मंझनपुर। सिराथू ब्लॉक के खनवारी ग्राम प्रधान को सस्पेंड कर दिया गया है। ग्राम प्रधान पर स्वच्छ भारत मिशन के तहत आवंटित 64 शौचालयों के 5.82 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। प्रधान के साथ ही सचिव पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। डीपीआरओ की जांच रिपोर्ट पर डीएम की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर गबन करने वाले अन्य प्रधानों में खलबली है।
विज्ञापन


जियापुर खनवारी ग्राम सभा को वर्ष 2012-13 में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 91 सौ रुपये की दर से 256 शौचालय निर्माण के लिए धनराशि का आवंटन किया गया था। इसके विपरीत ग्राम प्रधान लवकुश चौरसिया व तत्कालीन सचिव ने महज 164 शौचालय की ही रकम का आहरण किया। इसमें भी निर्माण सिर्फ 100 शौचालय का कराया गया। 64 शौचालय का 5.82 लाख रुपये का प्रधान और सचिव ने मिलकर बंदरबाट कर लिया।
विज्ञापन


ब्लॉक स्तरीय समीक्षा बैठक में हुई शिकायत की डीपीआरओ कमल किशोर व डीपीसी की संयुक्त जांच में शिकायत सही पाई गई। इस दौरान यह भी खुलासा हुआ कि एक ही व्यक्ति के नाम दो शौचालय का भी आवंटन कर दिया गया था। डीपीआरओ ने मामले में ग्राम प्रधान व सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया। हफ्ते भर पहले मिला जवाब संतोषजनक नहीं होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपी। इस पर जिलाधिकारी ने गबन के आरोपी ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed