{"_id":"5b16e1274f1c1b264d8b4fc3","slug":"121528226087-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून की दुकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून की दुकान से लाखों की चोरी
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। समदा चौराहा स्थित एक परचून की दुकान से सोमवार रात चोरों ने नकदी सहित करीब चार लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। उसने पुलिस को तहरीर दी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के समदा चौराहा निवासी ओम प्रकाश पुत्र बाबादीन ने अपने घर में ही परचून की दुकान खोल रखी है। सोमवार रात दुकान बंद कर वह और उसके परिवार के सदस्य सो गए। इस दौरान नकब काटकर चोर करीब दस हजार रुपये और करीब पौने चार लाख का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही दुकानदार के होश उड़ गए। चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस, फील्ड यूनिट व डॉग स्क्वायड ने जांच की। मामले में नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि वारदात की जांच कराई जा रही है।