फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Schoolgirl dragged into bushes; attempted rape

Deoria News: स्कूल जा रही छात्रा को झाड़ियों में खींचा, दुष्कर्म की कोशिश

Sun, 18 Oct 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 18 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Schoolgirl dragged into bushes; attempted rape
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह स्कूल जा रही आठ वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश की गई। आरोप है कि दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को रास्ते में एक युवक ने पकड़ कर कॉलोनी के बाहर झाड़ियों में खींच ले गया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक शख्स की नजर पड़ गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और आरोपी युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। सुबह छात्रा घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। आरोप है कि रास्ते में युवक ने उसे रोक लिया और जबरन झाड़ियों की तरफ ले गया। आरोप है कि वहां उसके साथ गलत हरकत करने लगा। इसी बीच एक राहगीर ने संदिग्ध गतिविधि देखी और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को पकड़कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

...
कोट
कोतवाली क्षेत्र में यूपी 112 के माध्यम से किशोरी के साथ छेड़छाड़ की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय कुमार रेड्डी, सीओ सिटी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed