फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खुद को थानेदार बताकर सर्राफा से लाखों के जेवर उड़ाए

खुद को थानेदार बताकर सर्राफा से लाखों के जेवर उड़ाए

Thu, 13 Jul 2017 09:39 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खुद को थानेदार बताकर सर्राफा से लाखों के जेवर उड़ाए
मंझनपुर।
विज्ञापन

सरायअकिल कस्बे के एक सर्राफ को शातिर ने बुधवार को एक लाख रुपये की चपत लगा दी। टप्पेबाज ने खुद को सरायअकिल का थानेदार बताया था। शातिर झांसा देकर एक लाख रुपये कीमत का जेवर लेकर चला गया तो कारोबारी को इसकी जानकारी हुई। सीसीटीवी में कारोबारी ने पूरी घटना देखी तो पुलिस को जानकारी दी। मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

सरायअकिल कस्बे के चावल मंडी का अमृत लाल पुत्र राम कुमार वर्मा ने घर में ज्वैलरी की दुकान खोल रखी है। बुधवार दोपहर एक व्यक्ति दुकान पर पहुंचा और गहने देखने लगा। थोड़ी देर बाद पानी पीने की बात कही तो वह पानी लेने के लिए चला गया। पानी पीने के बाद टप्पेबाज कल आने की बात कहकर चला गया। शाम को जब वह दुकान बंद करते समय गहने की गिनती करने लगा तो सुई, बाली से भरी थैली गायब देख सन्न रह गया।
विज्ञापन


लाखों का गहना गायब देख दुकानदार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। एसओ अनिल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज निकाल ली गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानेदार बता सर्राफ के लाखों के जेवर उड़ाए
एक लाख रुपये कीमत की सुई, बाली शातिर ने किए पार, एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed