{"_id":"5c533c0ebdec227391006d5f","slug":"11548958734-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानपति ने पट्टे के नाम पर ठगे 55 हजार रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधानपति ने पट्टे के नाम पर ठगे 55 हजार रुपये
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर गांव में रहने वाले एक युवक से पूर्व प्रधानपति ने आवासीय भूमि का पट्टा दिलाने के नाम पर 55 हजार रुपये ठग लिए। अब रकम मांगने पर वह जानलेवा धमकी दे रहा है। इससे परेशान पीड़ित ने गुरुवार को एसपी से शिकायत की है।
दशरथपुर (बिसारा) निवासी धर्मवीर पुत्र स्व. शंकरलाल ने बताया कि उसकी माली हालत ठीक नहीं है। सिर छिपाने के लिए एक अदद आशियाने तक का अभाव है। झोपड़ी डालकर किसी तरह जीवन-यापन कर रहा है। पीड़ित की मानें तो पूर्व प्रधानपति ने करीब चार साल पहले पत्नी केकार्यकाल के दौरान आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर उससे 55 हजार रुपया लिया था। पट्टा नहीं मिला तो कार्यकाल खत्म होने के बाद से लेकर अब तक आरोपी रकम वापसी की बात करता रहा। अब रुपया मांगने पर जान से मार डालने की धमकी देता है। कहीं भी शिकायत करने पर पूरे परिवार को जिंदा जलाकर मार डालने की चेतावनी देता है। इसे लेकर पूरा पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।