{"_id":"5bf421bdbdec22696720ef2b","slug":"11542726077-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पुत्रों ने किया किशोरी से दुराचार का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान पुत्रों ने किया किशोरी से दुराचार का प्रयास
Updated Tue, 20 Nov 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंझनपुर/सरायअकिल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी के साथ मंगलवार सुबह तमंचे के दम पर प्रधान पुत्रों ने दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई भी की। पीड़िता की मां ने घटना की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
सरायअकिल इलाके की महिला ने बताया कि मंगलवार सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी खेतों की ओर गई थी। रास्ते में सूनसान स्थान पर प्रधान पुत्रों ने उसको दबोच लिया और कनपटी पर तमंचा सटाकर जोर-जबर्दस्ती करने लगे। पीड़िता ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो आरोपियों ने लात-घूसों से उसकी पिटाई की। पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से शिकायत की।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच करके कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप रॉय का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद है। इसी पेशबंदी में इस तरह की तहरीरें दी जा रही हैं। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई होगी।