{"_id":"5b9abcb3867a55013d11a2a2","slug":"11536867507-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से ड्यूटी जा रहा सिपाही गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से ड्यूटी जा रहा सिपाही गंभीर
Updated Fri, 14 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनी कोतवाली के कोरियों गांव के समीप गुरुवार की दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से गश्त पर निकला सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार गाड़ी सहित भाग निकला। जख्मी सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैनी कोतवाली में शोले सिपाही के पद पर तैनात है। गुरुवार की दोपहर वह बाइक लेकर गश्त के लिए जा रहा था। कोरियों गांव के समीप तेज रफ्तार दूसरे बाइक सवार ने शोले को टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही शोले सड़क पर काफी दूर तक घिसट गया। वहीं टक्कर मारने वाला बाइक सवार गाड़ी सहित भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस इलाज के लिए सिपाही को सीएचसी सिराथू लाई। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने शोले को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।