फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   शोभायात्रा रोकने पर 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

शोभायात्रा रोकने पर 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 24 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा रोकने पर 14 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नेवादा। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के खानपुर गांव में शुक्रवार को शोभायात्रा रोकने के मामले में करीब 14 लोगों के खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अब आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


खानपुर निवासी अरविंद कुमार ने अपने घर के पास ही शिव मंदिर बनवाया था। शुक्रवार को मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होनी थी। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। अरविंद के मुताबिक दूसरे पक्ष के लोगों ने रास्ते में एक धर्मस्थल पड़ने पर यात्रा रोक दी। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात सामान्य किया। मामले में अरविंद की तहरीर पर गांव के ही बन्ने अली, मुन्ने अली, बबलू, रिजवान, मानत, हसमत, भइयू, मल्हू व हारुन आदि के खिलाफ और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed