{"_id":"6acbce3bea7d0d8d91008e87","slug":"youth-injured-after-being-shot-during-rapid-fire-shooting-gonda-news-c-100-1-slko1026-167739-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ताबड़तोड़ फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल
Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती भोला पांडेय। संवाद
मसकनवा। छपिया में मदनापुर गांव के पास शनिवार देर रात चार पहिया वाहन सवार लोगों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से घायल युवक को सीएचसी छपिया पहुंचाया गया। वहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सुमेरपुर नकई बनकट निवासी भोला पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 11 अक्तूबर की रात करीब 03:30 बजे वह अपने भांजे सूरज मिश्र निवासी डिबलीडीहा गौराचौकी खोड़ारे और शिवम पांडेय निवासी घनश्यामपुर के साथ बाइक से मसकनवा बाजार से गौराचौकी मार्ग पर मदनापुर गांव के पास पहुंचे थे। वे गोंडा जाने के लिए रुके थे। इसी दौरान मसकनवा की ओर से चार पहिया वाहन में सवार अभिषेक राणा निवासी नरैचा, विवेक मोदनवाल निवासी चंद्रदीप घाट, शशांक पांडेय और कुछ अज्ञात लोग पहुंचे।
आरोप है कि अभिषेक राणा ने जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग शुरू कर दी। भोला के दाहिने हाथ की अंगुली और पीठ में गोली लगी। हमलावरों के भागने के बाद भांजे ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे मसकनवा चौकी प्रभारी अभिनव प्रताप सिंह ने भोला को सीएचसी छपिया पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सीओ मनकापुर उदित पालीवाल ने बताया कि प्रकरण में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। नामजद आराोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।
हमले की यह थी वजह
भोला पांडेय ने बताया कि भांजे सूरज के एक मित्र की दुकान एक व्यक्ति ने किराये पर ली थी। चार दिन पहले मकान मालिक और किरायेदार में पैसे को लेकर कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान आरोपी अभिषेक राणा के चाचा भी वहां आ गए थे। उनसे भी भांजे की कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में राणा ने अपने साथियों संग हमला किया।