फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक व नगदी

तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक व नगदी

Sun, 13 May 2018 08:36 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
तमंचा सटाकर बदमाशों ने लूटी बाइक व नगदी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लोकीपुर गांव के समीप शनिवार रात नकाबपोश बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर एक युवक से बाइक व नकदी लूट लिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


पिपरी क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव का शैलेेंद्र कुमार पुत्र रामहित शनिवार शाम पड़ोसी बजरंगी व अर्जुन के साथ एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने अपनी बाइक से चायल कस्बा गया था। रात को लौटते वक्त लोकीपुर के समीप पीछे से आए दो बाइक पर सवार छह बदमाशों ने ओवरटेक कर शैलेंद्र को रोक लिया। कनपटी पर तमंचा सटाकर बाइक, करीब डेढ़ हजार रुपये, मौबाइल और अर्जुन का भी मोबाइल लूटकर फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया। मौके पर तमाम लोग आ गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया,लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed