फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   झाड़ू चुराने के बाद पड़ोसियों ने महिला को पीटा

झाड़ू चुराने के बाद पड़ोसियों ने महिला को पीटा

Fri, 11 May 2018 08:04 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
झाड़ू चुराने के बाद पड़ोसियों ने महिला को पीटा
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बड़ी धन्नी गांव में झाड़ू चुराने के बाद पड़ोसियों ने एक महिला की पिटाई कर दी। आरोप है कि तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने शुक्रवार को घटना की शिकायत एसपी से की है।
विज्ञापन


बड़ी धन्नी गांव की मंजू देवी पत्नी दिलीप कुमार ने बताया कि आठ मई की शाम वह अपने चबूतरे पर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान कोई काम आने पर झाड़ू चबूतरे पर ही रखकर भीतर चली गई। लौटकर देखा तो झाड़ू गायब था। ऐसे में महिला ने किसी का नाम लिए बिना अपशब्द कहना शुरू कर दिया। पीड़िता के मुताबिक इस बीच पड़ोसी झाड़ू लेकर आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर परिजनों संग मिलकर पिटाई शुरू कर दी। महिला को पिटता देख मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी ।आरोप है कि पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कोखराज इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed