फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कौशाम्बी में विवाहिता से गैंगरेप

कौशाम्बी में विवाहिता से गैंगरेप

Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी में विवाहिता से गैंगरेप
कौशाम्बी में विवाहिता से गैंगरेप
विज्ञापन

-अदालत के आदेश पर तीन महीने बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
बारा (कौशाम्बी)। कौशाम्बी इलाके की एक विवाहिता के साथ पड़ोसी युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। शिकायत पर पुलिस ने एक भी नहीं सुनी। अदालत के आदेश पर शनिवार को थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता 10 सितंबर को लकड़ी बीनने के लिए गांव के बाहर आम की बाग में गई थी। बताया कि इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के दो युवक उसे दबोच कर झाड़ी के पीछे उठा ले गए। इसके बाद मुंह में कपड़ा ठूस कर सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने आपबीती परिजनों को बताई। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। शनिवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राजेन्द्र और तीरथ के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजते हुए घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---------------------
किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र की एक युवती को शनिवार की दोपहर पड़ोसी युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया। दोपहर युवती घर से खेत जाने के बहान निकली थी। देर तक युवती के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू किया पर कहीं सुराग नही लगा। देर शाम पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
किशोरी लापता, अनहोनी की आशंका
मंझनपुर (ब्यूरो)। सैनी इलाके की एक युवती पखवारे भर पहले संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी युवती का कहीं सुराग नहीं लगा। अनहोनी की आशंका जताते हुए शनिवार को पीड़ित पिता थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर घटना की तलाश शुरू कर दी है। बेटी के लापता होने के बाद से पीड़ित परिवार सहमा हुआ है।
---------------------
सरेराह किशोरी से दुराचार की कोशिश
मंझनपुर (ब्यूरो)। करारी इलाके में शुक्रवार की शाम मनचले युवक ने किशोरी के साथ सरेराह दुराचार का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। परिजनों को आपबीती बताते हुए शनिवार को पीड़िता थाने पहुंची पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

-----------------------
अजुहा में मालवाहक वाहन पार कर ले गए चोर
अजुहा (ब्यूरो)। कस्बे के नयानगर मोहल्ल निवासी अनुराग केसरवानी ने एक छोटा हाथी (मालवाहक वाहन) खरीद रखा था। रोजाना की तरह शनिवार की रात भी वाहन दरवाजे के बाहर हाईवे पर खड़ी थी। आधी रात को चोरों ने वाहन पार कर दिया। सुबह मौके से वाहन गायब देख कारोबारी सन्न रह गया। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed