{"_id":"5995f4964f1c1be5338b4622","slug":"11502999702-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को पीटकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को पीटकर मार डाला
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को पीटकर मार डाला
मायके वालों को सूचना दिए बगैर शव को जलाया
पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी गांव में ब्याही युवती को ससुराल वालों ने पीट-पीटकर मार डाला। मायके वालों को सूचना दिए बगैर शव को जला दिया। बेटी के मौत की जानकारी मायके वालों को हुई तो उनके होश उड़ गए। मृतका के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने सैनी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
मंझनपुर कोतवाली के बसोहरा गांव की विनीता देवी की शादी दो साल पहले सैनी गांव में महेन्द्र के साथ हुई थी। सोमवार रात ससुराल वालों ने युवती को पीटकर मौत के घाट उतार दिया। विवाहिता की मौत के बाद शव को जला दिया। मंगलवार को घटना की जानकारी मृतका के पिता बैजनाथ को हुई तो वह गांव पहुंचा। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग कम दहेज का ताना देकर उसके बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की खातिर उसके बेटी की हत्या की गई है। ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को पीड़ित पिता ने घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अशोक कुमार पांडेय ने पीड़ित परिवार को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सैनी कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल उन्हें ऐसी घटना की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।