{"_id":"6ae564b997c6c95c37080a3d","slug":"varanasi-two-suspects-involved-firing-police-constable-arrested-encounter-fire-weapons-being-recovered-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सिपाही पर फायरिंग में शामिल दो अन्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, असलहा बरामदगी के दौरान चलाई गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी: सिपाही पर फायरिंग में शामिल दो अन्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, असलहा बरामदगी के दौरान चलाई गोली
Sat, 31 Oct 2026 09:17 AM IST
Aman Vishwakarma
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Sat, 31 Oct 2026 09:17 AM IST
सार
सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल अंजनी झा और राजू तिवारी को लंका पुलिस ने सामनेघाट में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हुए।
विज्ञापन
कांस्टेबल अमित शुक्ला को लगी थी गोली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लंका थाने की क्राइम टीम के सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंजनी झा और राजू तिवारी के रूप में हुई है। लंका पुलिस ने दोनों को सामनेघाट इलाके में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, टीम दोनों आरोपियों को असलहा बरामदगी के लिए लेकर मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों ने छिपाकर रखे गए असलहों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन