फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   जलती चिता से पुलिस ने उठवाई विवाहिता की लाश

जलती चिता से पुलिस ने उठवाई विवाहिता की लाश

Mon, 14 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
जलती चिता से पुलिस ने उठवाई विवाहिता की लाश
पुलिस ने चिता से उठवाई विवाहिता की लाश
विज्ञापन

पीट-पीटकर मारने के बाद बिना बताए ससुराली कर रहे थे अंतिम संस्कार
रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
पिपरी थाने की पुलिस ने सिंहपुर में गुड़िया देवी के शव को मायके वालों की शिकायत पर जलती चिता से उठवाया। मायके वालों का आरोप था कि युवती की ससुरालियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी और बिना उनको सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही पति व अन्य लोग भाग निकले। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस ने दहेज हत्या की रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है।
करारी थाना क्षेत्र के अर्का गांव की गुड़िया देवी (24) पुत्री नथन लाल की शादी पांच साल पहले पिपरी के सिंहपुर निवासी दिलीप कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शनिवार रात विवाहिता को पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। रविवार सुबह मायके वालों को बिना सूचना दिए ससुराली शव जलाने के लिए काजीपुर घाट पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले बौखला उठे। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चिता पर जल रहे शव को किसी तरह बाहर निकलवाया। अधजला शव बाहर निकलवाने के बाद नायब तहसीलदार को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के पहुंचते ही पति समेत कई लोग मौके से भाग निकले थे। मृतका के पिता नथनलाल ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग बाइक और 50 हजार नगदी की मांग कर विवाहिता को प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर शनिवार रात विवाहिता को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। देर शाम पिपरी पुलिस ने नथन लाल की तहरीर पर हत्यारोपी पति दिलीप कुमार समेत सास, ससुर और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिपरी एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना की तहकीकात कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मां की लाश देख सिसकती रही मासूम खुशी
पिपरी के सिंहपुर गांव में गुड़िया की मौत से तीन वर्षीय मासूम खुशी के सिर से मां का साया उठ गया। वह मासूम मां के शव पर लोगों की भीड़ को बेबस आंखों से देख सिसकियां भरती रही। मां की मौत से अनभिज्ञ खुशी को लोग सीने से लगाकर शांत कराते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed