फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पेड़ पर फंदे से लटकती मिली छात्र की लाश

पेड़ पर फंदे से लटकती मिली छात्र की लाश

Wed, 08 May 2019 12:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
पेड़ पर फंदे से लटकती मिली छात्र की लाश
पेड़ पर फंदे से लटकती मिली छात्र की लाश
विज्ञापन

- करारी कोतवाली क्षेत्र के उखैया खास गांव का मामला, हत्या की आशंका
फोटो नं-12,13
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। क्षेत्र के उखैया खास गांव में सोमवार शाम एक युवक की लाश घर से कुछ दूरी पर फंदे से लटकती मिली। हत्या कर शव लटकाए जाने की चर्चा है। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करारी कोतवाली क्षेत्र के उखैया खास गांव का सूर्यभान (22) बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र था। सोमवार शाम किसी को कुछ बताए बिना वह घर से निकल गया। कुछ देर बाद मां खेत की ओर गई तो देखा कि घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एक नीम के पेड़ में फांसी के फंदे से उसकी शव लटक रहा था। बेटे का शव फंदे पर लटकता देख मां चीख पड़ी। शोर-शराबा सुन मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार वाले इस मामले मेें पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं, ग्रामीणों में प्रेम प्रसंग को लेकर हत्या किए जाने की चर्चा है। इस संदर्भ में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो एफआईआर लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
-----
बहन की शादी वाले दिन युवक ने निगला जहर, मौत
- पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लोधौर गांव का मामला, कोहराम
फोटो नं-18
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के लोधौर गांव में सोमवार शाम बहन की शादी वाले दिन एक युवक ने जहर खा लिया। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने गमगीन माहौल में किसी तरह विदाई की रस्म अदा की।
विज्ञापन

लोधौर निवासी गुलाब सिंह की बेटी अंकिता की सोमवार को शादी थी। बताया जाता है कि गुलाब ने बेटे अंकित (18) से प्रयागराज जाकर सब्जी लाने के लिए कहा था। अंकित ने खुद के बजाए किसी दूसरे को भेज दिया। शाम को इसकी जानकारी होने पर पिता ने अंकित को फटकार लगा दी। इसी के बाद गुस्से में आकर अंकित ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आननफानन परिवार वालों ने अंकित को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। उधर, दुल्हन को कुछ बताए बिना सिसकियों के बीच शादी की रस्म अदा की गई। सुबह विदाई के वक्त अंकित की मौत की खबर आ गई। परिवार वालों ने बेटी यह बात छिपाकर उसे विदा कर दिया। हालांकि बाद में ससुराल से वह लौट भी आई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से शादी वाले घर की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed