{"_id":"5c02d7f0bdec2241c465c314","slug":"111543690224-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल मौसिया-भतीजी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल मौसिया-भतीजी की मौत
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल। क्षेत्र के पुरखास गांव के समीप शुक्रवार शाम ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हुए बाइक सवार युवक व उसकी भतीजी की देर रात मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के उस्मानपुर गांव का अब्दुल (35) पुत्र जाफरअली किसानी करके परिवार का खर्च चलाता था। शुक्रवार को वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने इलाके के खानपुर गांव गया था। लौटते वक्त पुरखास निवासी साढ़ू की बेटी फायका, फायजा व सकीबा भी उसकी बाइक पर सवार हो गईं। अब्दुल इन बच्चियों को उनके घर पुरखास छोड़ने जा रहा था। पुरखास गांव के समीप ही पीछे से आए ट्रैक्टर ने अब्दुल की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए।
जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात अब्दुल व फायजा (8) की सांसें थम गईं। मौत की खबर घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पीड़ित परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। पीड़ितों को ढाढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।