फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   संतान नहीं होने पर तालाब में कूदकर दी जान

संतान नहीं होने पर तालाब में कूदकर दी जान

Sun, 13 May 2018 08:36 PM IST
Updated Sun, 13 May 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
संतान नहीं होने पर तालाब में कूदकर दी जान
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के पेरई गांव में रविवार दोपहर संतान नहीं होने से आहत एक युवक ने तालाब में कूदकर जान दे दी। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन


पेरई निवासी दिन्ना (28) पुत्र सुग्गा मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। करीब तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। परिजनों के मुताबिक दिन्ना को कोई संतान नहीं हो रही थी। इसी बात से नाराज होकर पत्नी करीब छह माह पहले मायके चली गई। बताया जाता है कि कि गांव वाले दिन्ना को ताना देने लगे। इससे परेशान होकर रविवार दोपहर गांव के बाहर स्थित तालाब में कूदकर उसने जान दे दी। ग्रामीणों ने शव को तालाब से बाहर निकाला। घटना से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। कोई तहरीर देगा तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed