{"_id":"5bec1ac6bdec22694d43292e","slug":"101542200006-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ चोरों ने किराना की दुकान से एक लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ चोरों ने किराना की दुकान से एक लाख का माल उड़ाया
Updated Wed, 14 Nov 2018 06:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने किराना की दुकान से एक लाख का माल उड़ाया
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के बेनीराम कटरा चौराहे पर मंगलवार रात हुई घटना
अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
फोटो नं.
अमर उजाला ब्यूरो
सरायअकिल। बेनीराम कटरा चौराहा स्थित एक किराने की दुकान से मंगलवार रात सेंध काटकर चोरों ने नगदी सहित करीब एक लाख का माल पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
सरायअकिल कस्बा निवासी संतोष कुमार पुत्र रामप्रताप केसरवानी ने बेनीराम कटरा चौराहे पर किराने की दुकान खोल रखी है। मंगलवार रात वह दुकान बंद करके घर चला गया। इस दौरान पीछे की दुकान से सेंध काटकर भीतर घुसे चोर करीब पांच हजार रुपया नगद व लगभग 95 हजार रुपये कीमत का सामान उठा ले गए। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सेंध कटी देखी तो सन्न रह गए। जानकारी मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। हालांकि शुरुआती जांच में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।