फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर भूमि कब्जाने की कोशिश

सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर भूमि कब्जाने की कोशिश

Tue, 16 Oct 2018 12:49 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर भूमि कब्जाने की कोशिश
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के लेहदरी गांव में रहने वाली एक महिला से जालसाजों ने सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। इसके बाद उसकी भूमि का बैनामा कराने की कोशिश की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


लेहदरी गांव की मनोज देवी पत्नी अमर सिंह ने बताया कि वह निरक्षर है। भरेठा बाग के सुरेंद्र यादव ने करीब एक महीने पहले बहाने से सादे कागज पर उससे दस्तखत करा लिया। इसके बाद अपने परिवार के ही रमेश यादव व नरेश यादव के साथ मिलकर उसने भूमि का बैनामा कराने की कोशिश की। पीड़िता के मुताबिक उसे इस खेल की जानकारी तहसील के एक वकील ने दी। बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने पिटाई भी की। इससे परेशान पीड़ित महिला ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के बजाए समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में परेशान पीड़िता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। अदालत के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ जालसाजी और पिटाई का केस दर्ज कर लिया। मामले में सैनी इंस्पेक्टर राकेश तिवारी का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed