{"_id":"5b883bf942c79246400ab7d2","slug":"101535654905-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचनाओं का निस्तारण न होने पर बिफरे एएसपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवेचनाओं का निस्तारण न होने पर बिफरे एएसपी
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। लंबित विवेचनाओं का निस्तारण नहीं किए जाने को लेकर गुरुवार को एएसपी ने दुर्गा भाभी सभागार में बैठक कर विवेचकों की क्लॉस ली। शीघ्र निस्तारण नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दिया।
जिले की कोतवाली में तैनात निरीक्षकों, उपनिरीक्षकाें की लापरवाही सामने आई विवेचनाओं का वह महीनों से निस्तारण नहीं कर रहे हैं। लापरवाही करने में सबसे ज्यादा अव्वल सैनी, मंझनपुर, पिपरी और कोखराज कोतवाली के दरोगा हैं। सैनी में 56, मंझनपुर में 59, पिपरी में 55, कोखराज में 34 और करारी में 28 विवेचनाएं छह महीने से अधिक समय से लंबित हैं। इनका निस्तारण करने के लिए पहले भी अधिकारियों ने विवेचकों को निर्देश दिया था। आदेश का अनुपालन नहीं होने पर गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने एसपी कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में विवेचकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि 15 दिन के भीतर किसी भी कीमत में लंबित मामले निपट जाने चाहिए। अन्यथा विवेचकों को कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि निस्तारण का मतलब यह नहीं कि मनमानी जांच रिपोर्ट लगा दें। किसी भी कीमत पर जांच निष्पक्ष होनी चाहिए। कहीं से भी सांठगांठ कर गड़बड़ी करने की शिकायत मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।