फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   एनड्राइड मोबाइल की लालच में ठगा गया युवक

एनड्राइड मोबाइल की लालच में ठगा गया युवक

Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
एनड्राइड मोबाइल की लालच में ठगा गया युवक
मोबाइल की लालच में ठगा गया युवक
विज्ञापन

शातिर ने खाते में जमा करवाए 12 हजार रुपये, वापस मांगने पर दी धमकी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
चायल(कौशाम्बी)।
चरवा इलाके के चौराडीह गांव के एक युवक को शातिर ने 12 हजार रुपये का चूना लगा दिया। एंड्रॉयड मोबाइल दिलाने का झांसा देकर रकम खाते में जमा करवा लिया। पखवारे भर बाद युवक ने रकम वापस मांगी तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। मंगलवार को भुक्तभोगी युवक ने चरवा पुलिस को तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव निवासी आशीष त्रिपाठी पुत्र कौशलेश तिवारी ने बताया कि पखवारे भर पहले विशाल नाम के एक युवक ने उसके मोबाइल पर काल कर 12 हजार रुपये में 20 हजार रुपये कीमत का मोबाइल दिलाने की बात कही। शातिर के झांसे में आने के बाद युवक ने उसके खाते में रकम डाल दिया। रकम जमा करने के बाद जब मोबाइल कोरियर से नहीं आया तो युवक के होश उड़ गए। उसने फरेबी को फोन किया तो एक दो दिन में मोबाइल मिलने की बात कही गई। समय बीतने के बाद सोमवार को युवक ने दोबारा फोन किया तो आरोपी ने धमकी देते हुए अपना फोन बंद कर लिया। मोटी रकम डूबती देख युवक मंगलवार को चरवा थाने पहुंचा और मामले की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed