फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सोती रही पुलिस लुटते रहे ग्रामीण

सोती रही पुलिस लुटते रहे ग्रामीण

Tue, 19 Sep 2017 01:04 AM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
सोती रही पुलिस लुटते रहे ग्रामीण
एक ही रात तीन घरों में चोरी
विज्ञापन

नगदी, गहने, बर्तन समेट ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी कोतवाली के सरैया(रामपुर धमावां) गांव में रविवार रात बेखौफ चोर तीन घरों से हजारों की संपति पार कर दी। एक ही रात तीन घरों में चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत पसरी है। जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
सरैंया गांव निवासी राजू पुत्र राम आसरे रविवार रात छत पर परिवार के साथ सोया था। रात दरवाजे के बगल से नकब काटकर घर के भीतर घुसे चोर नगदी, गहने समेत करीब 50 हजार रुपए की संपति पार कर दी। यहां के बाद चोरों ने ललऊ के यहां भी ताला तोड़कर नगदी जेवरात समेत 20 हजार का सामान उठा ले गए। इसके बाद पड़ोसी रामू के घर भी चोरों ने लूटपाट का प्रयास किया। जगहट होने के बाद चोर भाग निकले। गांव में एक ही रात में तीन घरों में हुई चोरी की जानकारी मिलते ही दहशत पसर गई। ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि पुलिस गश्त के नाम पर गांव पहुंच चहेतों के घर खर्राटे भरती रहती है।
विज्ञापन

-----------------------
24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूरामुफ्ती के जनका निवासी विजय उर्फ दरोगा (22) पुत्र राम गोपाल शनिवार रात गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या किसने और क्यों की, घटना के चौबीस घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। इस बाबत घर वाले भी खामोशी अख्तियार किए हुए हैं। कोतवाल भास्कर मिश्र ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। एक-दो लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। फिलहाल अभी कोई क्लू हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




घर में घुसकर मारपीट-लूटपाट का आरोप
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली के ओसा गांव की किरन देवी पत्नी नथन लाल के घर सोमवार सुबह पड़ोसियों ने मामूली बात को लेकर धावा बोल दिया। आरोप है किे घर में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए हमलावरों ने 20 हजार नगदी लूट ली। इसके बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed