फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   महिला थाना के सामने महिला होमगार्ड पर फायर

महिला थाना के सामने महिला होमगार्ड पर फायर

Tue, 12 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
महिला थाना के सामने महिला होमगार्ड पर फायर
महिला थाना के सामने महिला होमगार्ड पर फायर
विज्ञापन

हमले में बाल-बाल बची, महिला पीआरडी के प्रेमी ने घटना दी अंजाम, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
जिला मुख्यालय में महिला थाने के सामने सोमवार रात करीब दस बजे महिला पीआरडी के प्रेमी ने महिला होमगार्ड पर तमंचे से फायर कर दिया। हमले में महिला बच गई। फायर करने के बाद प्रेमी भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

कोखराज थाना क्षेत्र की एक युवती प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में है। युवती की ड्यूटी इन दिनों महिला थाने में है। युवती को तन्नापर गांव के पूर्व प्रधान प्रेम का बेटा तीरथ बाइक से छोड़ने आता था। तीरथ निजी एंबुलेंस चलाता है। रविवार को तीरथ युवती को छोड़ने महिला थाने गया था जहां महिला होमगार्ड कंचन लता ने उसके आने-जाने का विरोध किया। इसको लेकर कहासुनी हुई तो होमगार्डों ने तीरथ को पीट दिया। इससे वह नाराज था। सोमवार शाम से ही तीरथ ने महिला पीआरडी को फोन करना शुरू किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। रात करीब दस बजे वह बाइक से महिला थाना पहुंचा। बाहर ही कंचन लता और महिला पीआरडी दोनों मिल गईं। वे पैदल ही नाइट ड्यूटी करने जा रही थीं। महिला होमगार्ड को देखते ही तीरथ बाइक से उतरा और तमंचा निकालकर उस पर फायर कर दिया। मगर गोली कंचन लता के बगल से निकल गई। वह बाल-बाल बच गई। फायर की आवाज सुनकर महिला थाना व फायर स्टेशन के कर्मी भागकर बाहर आए। इस बीच तीरथ बाइक लेकर भाग निकला। सूचना पर सीओ मुईन अहमद व मंझनपुर इंस्पेक्टर धनंजय वर्मा मौके पर पहुंचे। पूछताछ के बाद तीरथ की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी करवाई गई। ओसा के समीप पुलिस ने तीरथ को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कंचन लता की तहरीर पर पुलिस ने कातिलाना हमले के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed