{"_id":"575f07a84f1c1bf82311b8b8","slug":"crime-naugira","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी लाठी चली, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी लाठी चली, चार घायल
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन के एक टुकड़े के लिए रविवार शाम नौगीरा गांव में पट्टीदार भिड़ गए। दोनों परिवार के बीच जमकर कुल्हाड़ी-लाठी चली। चार लोग लहूलुहान हो गए। लोगों ने बीच-बचाव किया। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौगीरा गांव निवासी धर्मपाल और अवधेश पट्टीदार हैं। रविवार की शाम दोनों परिवार के लोग भिड़ गए। जमीन के एक टुकड़े पर कब्जे को लेकर पट्टीदारों के बीच तीखी झड़प हुई थी। कहासुनी के दौरान दोनों परिवारों के बीच चले लाठी-कुल्हाड़ी में धर्मपाल, अवधेश कुमार, मीना देवी, बुद्दी देवी लहूलुहान हो गई। पट्टीदारों के बीच खून खराबा देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के लिए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर दो-दो हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मंझनपुर कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि जमीनी विवाद में खून-खराबा हुआ है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।