फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in trilokpur gaon

विवाहिता ने जहर खाकर दी जान

Mon, 18 Jun 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 18 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सिराथू। सैनी क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में रविवार की शाम को एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर उसने इस तरह का आत्मघाती कदम उठाया है। मामले में पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


  सैनी क्षेत्र के त्रिलोकपुर निवासी शिव कुमार और उसकी पत्नी अंजना देवी(25) के बीच शनिवार की शाम किसी बात को लेकर जमकर झगड़ा हुआ। बात इतनी बढ़ी कि अंजना ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। देखते ही देखते वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। आनन-फानन परिजन उसे नजदीकी निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। ससुराल में बेटी की मौत की खबर मिलते ही मायके वाले भी पहुंच गए। मृतका की मां सेवती देवी निवासी मलवा जिला फतेहपुर ने जमकर हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचमाना भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत परिवार के चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज किया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed