{"_id":"57795ff64f1c1b6c697fa1ce","slug":"crime-in-sherpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी ने लिया हंगामे का रूप, 14 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहासुनी ने लिया हंगामे का रूप, 14 पर केस
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
अपराध्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरी थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में क्रिकेट का विवाद हंगामे तक पहुंच गया। मारपीट के बाद एक पक्ष दूसरे की देहरी पर चढ़ गया। बचाव में भीड़ देख दूसरे पक्ष ने लाइसेंसी राइफल से कई राउंड फायर कर दिया। इससे गांव में दहशत फैल गई। पिपरी पुलिस ने दोनों पक्षों के सात-सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
शेरपुर निवासी सागर यादव पुत्र मान सिंह गांव के गोकुल पुत्र प्रमोद के साथ शनिवार को क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। रविवार सुबह गोकुल गांव के देवराज के साथ मंडी से सब्जी लेकर गांव लौट रहा था। आरोप हैकि रास्ते में कई साथियों के साथ सागर यादव ने उसे रोक लिया। इसके बाद गोकुल की पिटाई कर दी गई। घटना की खबर साथ रहे देवराज ने गोकुल के परिजनों को दी। मारपीट की सूचना पहुंचते ही गोकुल पक्ष से तमाम लोग सागर के घर गए। इस पर सागर के पिता ने भीड़ को खदेड़ने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की। हवाई फायरिंग से दहशत फैल गई। लोग भागने लगे।
मामला थाने पहुंचा तो पिपरी पुलिस ने मान सिंह और गोकुल की तहरीर पर दोनों पक्षों के सात-सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले में थानाध्यक्ष महेंद्र देव सिंह ने बताया कि मानसिंह के पक्ष से अजय उर्फ दरोगा, बसंतलाल, राम सिंह तो गोकुल पक्ष के जियालाल, प्रमोद कुमार आदि को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जाएगी।