{"_id":"56fc1e4e4f1c1b3448f00f8a","slug":"crime-in-sadipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को पीटकर घर से निकाला
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सादीपुर गांव में ब्याही गई एक युवती को ससुरालवालों ने पीटकर घर से भगा दिया है। बुधवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने सैनी कोतवाल को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया।
कोखराज थाना क्षेत्र के चक महगूंपुर गांव की रहने वाली सीता देवी की शादी करीब दो साल पहले सैनी कोतवाली क्षेत्र के सादीपुर गांव में सुरेंद्र कुमार से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहे हैं। उससे सोने की जंजीर और एक लाख रुपये मायके से मांगकर लाने का दबाव बनाया जाता। इंकार करने पर उसकी पिटाई की जाती। 15 दिन पहले भी दहेज की मांग को पूरा नहीं किए जाने पर ससुराल के लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद घर से भगा दिया। ससुराल के लोगों की पिटाई से घायल विवाहिता किसी तरह मायके पहुंची। उसकी दशा देखकर घरवाले सन्न रह गए।
दूसरे दिन बेटी की ससुराल जाकर मायकेवालों ने मान-मनौव्वल की कोशिश की। बिरादरी की पंचायत का भी सहारा लिया गया, लेकिन बात नहीं बनी। मंगलवार उसने सैनी कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बुधवार को पिता के साथ मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए ससुरालियों पर दहेज की खातिर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा ने सैनी कोतवाली प्रभारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।