{"_id":"5b941e1a867a557eca090495","slug":"crime-in-roopnarayanpur-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
poision
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रूपनारायणपुर गोरियों गांव में ब्याही एक विवाहिता को दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जहर देकर मारने का प्रयास किया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति सहित पांच के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सैनी इलाके के भैरोपुर गनपा निवासी अमृतलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी पिंकी का विवाह करीब दो साल पहले रूपनारायणपुर गोरियों गांव में अरुण से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही बतौर दहेज कार और एक लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल के लोग विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। फिर भी विचार में बदलाव नहीं आया। पीड़ित के मुताबिक दो दिन पहले ससुरालियों ने उसकी बेटी की पिटाई की। रात को खाने में जहर मिलाकर खिला दिया। इससे हालत बिगड़ गई। जानकारी पाकर मायके वालों ने विवाहिता को इलाहाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर शुक्रवार को पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति अरुण, जेठ विजय, जेठानी रेखा, ससुर रामभवन व सास पार्वती आदि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है।