फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in phc sarsawa

फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाॅय ने जलाईं दवाएं!

Sun, 16 Oct 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 16 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
सरसवां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में जलाई गई दवाओं के लिए वार्ड ब्वाय व फार्मासिस्ट को जिम्मेदार प्रभारी ने ठहराया है। इस घटना के बाद से स्वास्थ्य महकमे में खलबली मची है। अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। जांच शुरू होते ही सरसवां पीएचसी के कर्मचारी अपना-अपना पल्ला झाड़ने लगे हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सरसवां पीएचसी में शुक्रवार को लाखों रुपये की दवाएं जला दी गई थीं। इसके अलावा कीमती सीरप को नाले में फेंक दिया गया था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हंगामा किया तो प्रभारी डॉ. अशोक मौर्य हरकत में आए और मौका-मुआयना करने के बाद फार्मासिस्ट एसपी सिंह व वार्ड ब्वाय शशांक रंजन वर्मा पर कार्रवाई की तलवार लटका दी गई है। प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया इन्हीं दोनाें की भूमिका संदिग्ध है। इनका वेतन भी रोक दिया गया है। प्रभारी ने यह कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लिया है, लेकिन वह यही नहीं बता पा रहे हैं कि आखिर इन दवाओं को जलाने की वजह क्या थी? वह यह भी कहते हैं कि जो सीरप नाले में फेंके गए हैं वह आयुर्वेदिक हैं। ये कहां से आए, इसका भी पता वह लगवा रहे हैं। इसके अलावा पीएचसी के अन्य कर्मचारी भी इस मसले को लेकर चुप्पी साधे हैं। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी जिले से कोई भी टीम जांच के लिए नहीं भेजी गई। न ही अधिकारियों ने कोई दिलचस्पी दिखाई। जबकि एडी हेल्थ ने कहा था कि वह इसकी जांच कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed