फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in pachimsarira

शिक्षक बनाने का झांसा देकर ठगे 1.50 लाख रुपये

Wed, 30 Mar 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 30 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime in pachimsarira
crime
प्राथमिक स्कूल में शिक्षक पद पर नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर एक ठग ने पश्चिमशरीरा गांव के एक युवक से करीब 1.50 लाख रुपये ठग लिए। सालभर पहले उससे 4 किश्तों में यह रकम ली गई थी, लेकिन भुक्तभोगी को नौकरी नहीं मिली। आरोप है कि अब पैसे वापस मांगने पर युवक को जान से मारने की धमकी दे रहा है। भुक्तभोगी ने जानकारी एसपी को दी। पुलिस अधीक्षक ने एसओ पश्चिमशरीरा को आरोपों की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन



पश्चिमशरीरा गांव निवासी अमोल कुमार बेरोजगार है। करीब सालभर पहले उससे गोराजू गांव के एक युवक ने परिषदीय स्कूल में शिक्षक बनाने का झांसा देकर 4 किश्तों में तकरीबन 1.50 लाख रुपये ले लिया था। उसने 3 महीने के भीतर नौकरी दिलाने का भरोसा उसे दिया था, लेकिन सालभर बीतने के बाद भी अमोल को नौकरी नहीं मिली। वह जालसाज के घर का चक्कर लगाकर थक गया। वहीं महीनेभर से वह नौकरी नहीं मिलने पर अपने पैसे मांग कर रहा है। भुक्तभोगी की मानें तो पहले तो कुछ दिनों से आरोपी उसे एक-दो दिन में पैसे वापस करने का आश्वासन देता रहा। अब वह पैसे वापस करने से मुकरने लगा है। पैसे मांगने पर उसे और उसके परिवार के सदस्यों को खत्म करने की धमकी दी जा रही है। रकम डूबने की आशंका पर भुक्तभोगी ने शनिवार को नामजद तहरीर पश्चिमशरीरा थाने में दी। आरोप है कि पश्चिमशरीरा पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। दो दिनों तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर अमोल ने मंगलवार को शिकायत एसपी से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed