फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in pacchimserira

पश्चिमशरीरा पुलिस के खिलाफ गरजे ग्रामीण

Tue, 02 Oct 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 02 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
crime in pacchimserira
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
मंझनपुर। पिटाई मामले में कार्रवाई नहीं होने से खफा पश्चिमशरीरा के ग्रामीणों ने सोमवार को स्थानीय पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। गांव वालों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। कप्तान को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। चेताया कि कार्रवाई नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा निवासी शिवचरन पुत्र बचान ने बताया कि पड़ोस के एक दबंग से उसका जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसे लेकर वह आए दिन अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने आमादा हो जाता है। पीड़ित के मुताबिक सोमवार सुबह भी पड़ोसी गाली-गलौच कर रहा था। ऐतराज जताने पर परिजनों के साथ मिलकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं परिवार की महिलाओं को भी पीटा। दरवाजे पर बंधे मवेशियों की भी पिटाई की। बताया कि शिकायत करने पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई के बताय पीड़ितों को ही जेल भेजने की धमकी देकर भगा दिया। इस पर पीड़ित व ग्रामीण बिफर पड़े। उन लोगों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। पुलिस कप्तान प्रदीप गुप्ता ने पश्चिमशरीरा इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed