फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in nayem miya ka poorva

झोपड़ी में सो रहे युवक को जिंदा जलाने की कोशिश

Tue, 16 Oct 2018 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Tue, 16 Oct 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के नईम मियां का पूरा गांव में रविवार रात झोपड़ी में सो रहे एक युवक को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


नईम मियां का पूरा निवासी सैकूलाल (30) पुत्र रामकृपाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता है। रविवार रात वह घर के बाहर झोपड़ी में सो रहा था। इस दौरान किसी ने झोपड़ी में आग लगा दी। तपिश पर नींद खुली तो सैकूलाल चीखते-चिल्लाते हुए बाहर की ओर दौड़ा। इस पर तमाम ग्रामीण मौके पर आ गए। गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से झोपड़ी में रखे करीब 20 हजार रुपये के गृहस्थी के सामान जल गए। सैकूलाल का कहना है कि उसे जिंदा जलाकर मार डालने के लिए झोपड़ी को आग के हवाले किया गया है। हालांकि सैकू किसी का नाम नहीं बता पा रहा है। उसने पुलिस को भी अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed