{"_id":"5b2aa8814f1c1bc96b8b735c","slug":"crime-in-nademay-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की फटकार से नाराज युवती ने लगाई आग, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की फटकार से नाराज युवती ने लगाई आग, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नांदेमई गांव में मंगलवार शाम पिता की फटकार से नाराज एक युवती ने खुद को आग के हवाले कर लिया। एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद में बुधवार को उसकी मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
नांदेमई गांव की तौसीफ बानो (21) घर के कामों में मां का हाथ बंटाती थी। बताया जाता है कि मंगलवार शाम किसी बात पर पिता मोहर अली ने उसे डांट दिया। इसी के बाद गुस्से में युवती ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग के हवाले कर लिया। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन युवती को आग की लपटों से घिरा देख सन्न रह गए। आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल इलाहाबाद रेफर कर दिया। बुधवार शाम एसआरएन में युवती की सांस थम गई।