{"_id":"5b26afaa4f1c1ba96e8b8951","slug":"crime-in-makhaupur","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने लाइनमैन को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने लाइनमैन को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
चायल। पिपरी के मखऊपुर गांव में शनिवार शाम एक लाइनमैन की दबंग ने पिटाई कर दी। तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पिपरी क्षेत्र के तिलगोड़ी गांव का संतोष कुमार शाहपुर पेरवा विद्युत उपकेंद्र में संविदा कर्मी (लाइनमैन) है।
शनिवार शाम मखऊपुर पुलिया के समीप लाइन खराब होने पर वह फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी बीच मखऊपुर गांव का एक युवक मौके पर पहुंचा और दो दिनों से बिजली न आने का उलाहना देते हुए अपशब्द बोलेन लगा। लाइनमैन के विरोध करने पर उसने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इससे लाइनमैन को घायल हो गया। लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।