{"_id":"576052d14f1c1b4d1f11c380","slug":"crime-in-kokhraj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक को लूटा
अमर उजाला कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना से लौट रहे एक युवक को दोस्तों ने लूट लिया। मंगलवार सुबह युवक कोखराज के मनोहर गंज मोड़ के समीप केले के खेत में बेहोश मिला। सूचना पर पुलिस ने युवक के पास से मिले कागजातों से पहचान करने के बाद जानकारी परिजनों को दी। जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मलाक मोहिद्दीनपुर गांव निवासी बबलू पुत्र किशन लाल पंजाब के लुधियाना शहर में काम करता है। दो दिन पहले वह अपने मामा के साथ घर के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि इलाहाबाद आने के बाद मामा अपने घर चला गया और बबलू टेंपों से गांव के लिए रवाना हुआ। टेंपो में सवार दो युवकों ने दोस्ती बढ़ाने के बाद नशीला पदार्थ सुंघाकर करीब 20 हजार नगदी, घड़ी, चेन आदि छीन लिया। इसके बाद कोखराज के मनोहर गंज मोड़ के समीप केले के खेत में फेंकने के बाद भाग निकले। सुबह खेत की ओर गए गांव के लोग खेत में युवक को अचेत पड़ा देख सन्न रह गए।