{"_id":"5b0ef7884f1c1ba46e8b5759","slug":"crime-in-kokhraaj-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को निर्वस्त्र कर पीटने में चार के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी को निर्वस्त्र कर पीटने में चार के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Thu, 31 May 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। घर में घुसकर किशोरी को निर्वस्त्र करके पीटने के मामले में मंगलवार को कोखराज पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि नौ मार्च को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए थे। इस दौरान पड़ोसी मंगलदास, दुर्गा प्रसाद, कल्लू व सीतावली रंजिश के चलते बेटी को अपशब्द कहने लगे। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए लड़की भीतर घुस गई तो दबंगों ने घर में घुसकर उसे पीटा। कपड़े फाड़ दिए। इससे पीड़िता निर्वस्त्र हो गई। इसके बाद भी आरोपी उसे पीटते रहे। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता के पिता ने पुलिस को तहरीर दिया। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान पीड़ित पिता ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी। मंगलवार को अदालत के निर्देश पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।