फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in karari

पड़ोसी ने अधेड़ का फोड़ा सिर, भर्ती

Sat, 30 Apr 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sat, 30 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
कुर्सी में बैठने को लेकर करारी कस्बे में बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी ने एक अधेड़ का सिर फोड़ दिया। लहूलुहान देख हमलावर मौके से भाग निकला। पुलिस ने जख्मी अधेड़ को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



करारी के हजरतगंज मोहल्ला निवासी हसन मेंहदी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वह मोहल्ले की एक दुकान पर गया था। इसके बाद वहीं पर कुर्सी में बैठ गया। इसी दौरान पड़ोस का रहने वाला एक युवक पहुंचा और उठने को कहा। इस पर उसने इंकार कर दिया। कहासुनी के दौरान पड़ोसी युवक ने हसन के सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसी बीच लोगों को आते देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर रात पुलिस ने भुक्तभोगी की तहरीर पर हमलावर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच में जुटी है। करारी कोतवाल महेंद्र यादव ने बताया कि खुन्नस में मारपीट हुई है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed