फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in kada

शीतलाधाम में झाड़फूंक करा रहे लोगों को पुलिस ने लाठियों से पीटा, 9 जख्मी

Wed, 13 Apr 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Wed, 13 Apr 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
crime in kada
crime
 नवरात्र में दिल्ली से दर्शन के लिए शीतलाधाम आए दो परिवारों के 10-12 लोगों को पुलिस ने मंगलवार को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा। ये सभी मंदिर परिसर में झाड़-फूंक करवा रहे थे। पुलिस ने पहले उन्हें वहां से हट जाने को कहा था जिस पर विवाद हो गया था। पुलिस की लाठियों की चपेट में आकर मासूम बच्चे समेत नौ लोग लहूलुहान हो गए। इससे मंदिर परिसर और मेले में अफरातफरी मच गई। भीड़ जुटने पर हमलावर सिपाही चले गए। मामले में सीओ सिराथू ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी होने से साफ इनकार किया।
विज्ञापन


दिल्ली के जेजे कालोनी नांदलोई निवासी ओनीलाल मंगलवार को परिवार और पड़ोसी परिजनों को लेकर कौशाम्बी के शक्तिपीठ मां शीतलाधाम (कड़ा ) दर्शन को आए थे। बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद ओनी की बहू ऊषा देवी पत्नी अनाज किशोर मंदिर परिसर में झूमने लगी। तभी मंदिर के चबूतरे पर बैठे एक व्यक्ति ने झाड़फूंक शुरू कर दी। वहीं दोनों परिवार के सभी सदस्य भी बैठ गए। चबूतरे पर भीड़ लगाकर बैठने पर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने विरोध किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सिपाही अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उन्हें चबूतरे से नीचे उतारने लगे। इस दौरान कहासुनी हो गई। बहस से भड़के पुलिसवालों ने दोनों परिवार के  लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जो भी सामने पड़ा सिपाहियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे अनाज किशोर (40), राहुल (17), सिमरन (11), खुशी (05), महक (06), मुस्कान (06), सुनैना (08), नैना (10) और शुभम (03) आदि जख्मी हो गए। घटना से मंदिर और मेला परिसर में अफरातफरी मच गई। दर्शनार्थियों की पिटाई होती देख भीड़ जुटने लगी, तो पुलिसवाले चले गए। दोनों परिवारों के घायल लोग करीब घंटेभर तक वहीं पड़े कराहते रहे। फिर स्थानीय अस्पताल जाकर इन लोगों ने मरहम पट्टी कराई। मामले में पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने बताया कि जो लोग दिल्ली से आए थे वे खुद पर देवी का प्रकोप दिखाकर अन्य दर्शनार्थियों को ठगने का काम करते थे। मंदिर के पुजारियों के कहने पर पुलिस ने उन्हें यह सब करने से मना किया था। दावा किया कि पुलिस द्वारा दर्शनार्थियों के साथ किसी तरह की कोई मारपीट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 धर्मस्थलों पर भीड़ के बेकाबू होने से कई बार जानलेवा हादसे हुए हैं। कुछ ऐसी ही स्थिति मंगलवार को शक्तिपीठ मां शीतला के धाम में भी संभव थी। बता दें कि मंदिर के मुख्य चबूतरे पर हुई कहासुनी के दौरान मेला ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों ने झाड़-फूंक करवा रहे लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया था। इससे मेले में अफरातफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि पुलिस की पिटाई के दौरान घबराकर भागे कई लोग गिर भी गए थे। ऐसे में यदि यही भगदड़ और तेज होती, तो गिरे लोग कुचल जाते। इससे अनहोनी भी संभव थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed