{"_id":"5b82f6e342c7924674624e7d","slug":"crime-in-goitha","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के घर पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के घर पर किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा क्षेत्र के गोंइठा ग्राम प्रधान के घर पर दबंग ने हंगामा किया। उन्हें व परिवारीजनों को जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के गोंइठा ग्राम प्रधान सूर्यबली ने बताया कि पड़ोस के एक युवक को पिछले वित्तीय वर्ष में प्रधानमंत्री आवास येाजना के तहत आवास दिया गया था।
अभी तक उसने आवास का पूरा निर्माण नहीं कराया है। निर्माण कराने के लिए कहने पर अपशब्द कहता है। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। पीड़ित प्रधान के मुताबिक 23 अगस्त को आरोपी ने घर पर चढ़कर उन्हें अपशब्द बोला। पूरे परिवार को मार डालने की धमकी दी। प्रधान ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामले में कौशाम्बी इंस्पेक्टर स्वमीनाथ का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।