फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in fatehsah ka poora

एक परिवार के चार लोगों को पीटा

Sun, 23 Sep 2018 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 23 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
crime in fatehsah ka poora
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
सैनी कोतवाली क्षेत्र के फतेशाह का पूरा गांव में शुक्रवार सुबह रंजिश के चलते दबंगों ने घर में घुसकर एक परिवार के चार सदस्यों को पीटा। पीड़ित कुनबे ने शनिवार को एसपी कार्यालय में प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं में केस दर्ज कराने की मंाग की है।
विज्ञापन


फतेशाह का पूरा गांव की शकीला बेगम पत्नी इरशाद ने बताया कि पड़ोस के दबंगों से उसके परिवार की रंजिश है। इसी के चलते वे आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़िता के मुताबिक शुक्रवार सुबह भी दबंग-गाली-गलौच कर रहे थे। ऐतराज जताने पर घर में घुसकर पिटाई कर दी। महिला को पिटता देख उसका बेटा फरमान, अरसलान व सास याजिदा आदि बीच-बचाव करने पहुंचीं तो इनको भी पीटा गया। इल्जाम है कि आरोपी शकीला के गले से सोने की चेन व नाक की कील आदि भी लूट ले गए। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर लिया। जरूरी धाराओं में केस दर्ज कराने के लिए शनिवार को पीड़ितों ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed