फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in buddhpuri

युवक को पड़ोसी ने मारी गोली

Mon, 18 Jun 2018 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 18 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल के बुद्धपुरी मोहल्ले में रविवार सुबह छत पर सो रहे एक युवक को पड़ोसी ने मामूली बात पर गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बुद्धपुरी निवासी अक्षय उर्फ मिथुन पुत्र धुन्नूलाल हलवाई का काम करके परिवार का खर्च चलाता है। उसने बताया कि पड़ोसी गिरिजाशंकर तिवारी से दो दिन पहले नाली के पानी को लेकर उसका झगड़ा हो गया था। अक्षय के मुताबिक इसी के चलते रविवार सुबह छत पर सोते वक्त पड़ोसी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से उसे गोली मार दी। इससे अक्षय खून से लथपथ हो गया। गोली की आवाज सुन मौके पर पहुुंचे परिजनों ने घायल को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका शस्त्र भी जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन


मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद उसे जेल भेजा जाएगा। नाली के पानी को लेकर हुए विवाद में गोली मारने की कहानी किसी को भी हजम नहीं हो रही है। कस्बाइयों में घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस भी इतनी छोटी सी बात पर जानलेवा हमला किए जाने की बात से संतुष्ट नहीं है। एसओ का कहना है कि गोली आरोपी ने मारी है। इसकी वजह खंगाली जा रही है। जल्द ही असलियत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed