{"_id":"588b9d444f1c1b165dcf45ff","slug":"crime-in-baseri-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों के विवाद में एक ही परिवार के पांच लोगों को किया लहूलुहान
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jan 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरामुफ्ती के बसेढ़ी गांव में शुक्रवार दोपहर बच्चों के विवाद में पड़ोसियों ने एक परिवार को पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोर पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के बीच-बचाव पर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया और हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बसेढ़ी गांव का रहने वाले श्री राम पुत्र सुखदेव का नाती शुक्रवार दोपहर पड़ोसी के बच्चों के साथ खेल रहा था। खेल-खेल में पड़ोसी के बच्चों ने श्रीराम के नाती को पीट दिया। इस पर परिजनों ने उलाहना दिया तो पड़ोसी भिड़ गए। कहासुनी के बाद पड़ोसियो ंने श्रीराम के घर हमला बोल दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने श्रीराम, पत्नी गोमती देवी, बेटी कामनी, बहू गीता और रंजीता को लहूलुहान कर दिया।