{"_id":"5b5b6c3b4f1c1b6e118b5f5b","slug":"crime-in-baraulaha","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 28 Jul 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
hang
चायल। चरवा कोतवाली क्षेत्र के बरौलहा गांव की एक महिला का शव शुक्रवार सुबह घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
बरौलहा निवासी मनमोहन मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर उसकी पत्नी उर्मिला (45) दो बच्चों के साथ रहती थी। गुरुवार शाम खाने के बाद उर्मिला बच्चों संग अपने कमरे में सो गई। सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। मां को फंदे से लटकता देख बच्चों की चीख निकल पड़ी। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।